फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून ISBT फ्लाईओवर के नीचे मिली नवजात बच्ची, अस्पताल में भर्ती

Thu, 01 Dec 2016 02:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
नवजात बच्ची - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
आईएसबीटी पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे बुधवार सुबह एक नवजात बच्ची मिली। पुलिस ने लोगों की मदद से कंबल में लपेटकर बच्ची को दून महिला अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची तीन से पांच दिन की बताई जा रही है। बच्ची को ठंड लगी है। चाइल्ड हेल्पलाइन के पदाधिकारी भी उसकी मदद के लिए अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


आईएसबीटी पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे बुधवार सुबह कोई नवजात शिशु को छोड़ गया। बच्ची के रोने की आवाज आई तो उधर से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी। लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस बच्ची को कंबल में लपेटकर दून महिला अस्पताल ले गई, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

तीन से पांच दिन की है बच्ची, फुटेज खंगाल रही है पुलिस

सीसीटीवी - फोटो : Demo pic
आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरीश नेगी के मुताबिक डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची तीन से पांच दिन की है। ठंड लगने की वजह से बच्ची को थोड़ी दिक्कत है। कंट्रोल रूम के माध्यम से बच्ची के बारे में जानकारी दी गई है। चौकी प्रभारी के मुताबिक बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। 

लावारिस हालत में नवजात बच्ची के मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी ली, लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों का फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि बच्ची को छोड़कर जाने वाले का पता लग सके।  

बालिका को पहुंचाया घर
टर्नर रोड मोड़ पर बुधवार सुबह करीब साढे़ आठ बजे आठ साल की लड़की लावारिस स्थिति में मिली। लड़की ने अपना नाम साक्षी और मां का नाम मीना कुमारी बताया। इसी आधार पर पुलिस साक्षी के घर तक पहुंच गई। परिजनों ने साक्षी को सकुशल लाने पर पुलिस का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें