फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में बरामद हुई 32 लाख की शराब

Mon, 13 Feb 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
पकड़ी गई शराब।
विज्ञापन
हरिद्वार के ज्वालापुर पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर लाई गई अंग्रेजी शराब की 482 पेटी बरामद की है। साथ ही दो सगे भाई समेत तीन तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। बरामद शराब की कीमत 30 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


कोतवाली ज्वालापुर कैंपस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी सिटी परमेंद्र डोबाल ने बताया कि ज्वालापुर पुलिस ने हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर रानीपुर झाल के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक ट्रक को रोका। ट्रक में सवार तीन व्यक्तियों ने बताया कि ट्रक में गाजर है।

पुलिस ने जब गाजर के बोरे को चेक किया तो ऊपरी सतह पर तो गाजर थी, लेकिन निचली सतह पर अंग्रेजी शराब की पेटियां रखी थीं। कोतवाली लाकर गिनती की गई तो अंग्रेजी शराब के ब्रांड स्पेशल पार्टी और मेकडेवल की कुल 482 पेटियां बरामद हुईं।
विज्ञापन

      
पुलिस के हत्थे चढ़े तस्करों ने अपने नाम सोनू उर्फ दिनेश, सुभाष पुत्रगण बृजलाल निवासीगण गांव कृष्णपुरा पिपली कुरुक्षेत्र (हरियाणा) व महेंद्र पुत्र स्वरूप निवासी सिदौली पेवा कुरुक्षेत्र (हरियाणा) बताया। एसपी सिटी ने कहा कि बरामद शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है। ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया गया था। प्रारंभिक पूछताछ में यही पता चला है कि डिलीवरी ज्वालापुर क्षेत्र में ही होनी थी। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

हरिद्वार के दो युवक चरस के साथ गिरफ्तार
देहरादून में क्लेमेंटटाउन पुलिस ने चेकिंग के दौरान हरिद्वार के दो युवकों के पास से 600 ग्राम चरस बरामद की है। यह दोनों युवक अकसर बाइक से देहरादून चरस सप्लाई करने आते थे।

पुलिस ने शराब और धन की धरपकड़ के लिए आशारोड़ी चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार सतीश निवासी मानू बास भगवानपुर और फरमान निवासी मुकरपुर थाना कलियर की तलाशी ली। उनके पास से कपड़ों में छिपाकर रखी गई चरस बरामद हुई। युवकों से पूछताछ में पता चला कि यह दोनों दून में हॉस्टल से जुड़े कई लोगों को चरस की आपूर्ति करते थे। उनसे कुछ अन्य जानकारियां भी मिली हैं, जिन्हें सत्यापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें