फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून में 42 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीसीएस मेंस परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मेंस परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को 42 फीसदी अभ्यर्थी शामिल नहीं हुए। देहरादून के सात सेंटरों पर पीसीएस मेंस की परीक्षा हुई। इसमें कुल 2791 परीक्षार्थियों का नाम सूची में शामिल था लेकिन 1646 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। 1145 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं, देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार स्थित कुल 16 केंद्रों पर यह परीक्षा करवाई जा रही है। परीक्षा के दौरान सभी अभ्यर्थियों को त्रिस्तरीय सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ रहा है। एडीएम फाइनेंस केके मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को देहरादून में पीसीएस मेंस की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई। कोई व्यवस्था भंग नहीं हुई। पीसीएस मेंस की परीक्षा 26 फरवरी तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें