फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्ती रईस बने जमीयत के महानगर अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मुफ्ती रईस अहमद कासमी को जमीअत उलेमा का महानगर अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव रविवार को जमीअत उलेमा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती रियासत की देखरेख में कराए गए। इसके अलावा चार उपाध्यक्ष, एक महामंत्री व चार मंत्री भी निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन

मदरसा जामिया तुस सलाम अल इस्लामिया आजाद कॉलोनी में रविवार को हुई बैठक में देहरादून महानगर कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्वसम्मति से मुफ्ती रईस अहमद कासमी को महानगर अध्यक्ष, शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी, हाफि ज मोहम्मद शाहनजर व मौलाना अब्दुल मन्नान को महानगर उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। नईम अहमद कुरैशी को महामंत्री बनाया गया है। मास्टर अब्दुल सत्तार, मौलाना मोहम्मद रागिब, मौलाना इंतजार व मौलाना मोहम्मद उमर को मंत्री चुना गया है। कोषाध्यक्ष पद पर मुफ्ती ताहिर सर्वसम्मति से चुने गए। इसके अलावा जमीयत की महानगर कार्यकारिणी में मोहम्मद हसन, इमरान अहमद, मोहम्मद अनवर, कारी मुबीन, खुर्शीद अहमद, शाकिब कुरैशी, मौलाना आबिद, वसीम अहमद, मोहम्मद साबिर, शाहिद हसन व मोहम्मद नसीम को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया है। मुफ्ती रियासत ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए जमीयत देशभर में काम कर रही है। गरीबों, दबे कुचले और असहाय लोगों को जमीयत सहारा दे रही है। बैठक में जमीयत की ओर से मौलाना मुस्तफा समेत बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें