फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपो में रही चैता की चैत्वाली की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

परेड ग्राउंड में आयोजित नेशनल हैंडलूम एक्सपो में रविवार को चैता की चैत्वाली गीत की धूम रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जौनपुर लोक कला मंच टिहरी गढ़वाल की ओर से किया गया। इसमें देवा ओ देवा... समेत कई पहाड़ी गीतों पर कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

नेशनल हैंडलूम एक्सपो में सांस्कृतिक आयोजन के दौरान लोक गायक गिरीश सेनवाल एवं लोक गायिका शकुंतला रमोला ने चकोटी की पार्वती... मशहूर गीत गाया। वहीं, गायक नितिन ने चैता की चैत्वाली व किशोर रावत ने बहू सुरेला सतपुली... गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सुनीता पंवार की अध्यक्षता में कुमाऊंनी, जौनपुरी व जौनसारी गीतों पर कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुति दी। बेबी आंचल ने बेडू पाको व ले भूजी जाला च्यूड़ा लै... गीत गाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। वहीं एक्सपो में लगे स्टॉल पर लोगों की खूब भीड़ उमड़ रही है। लोगों को पहाड़ी उत्पाद खूब लुभा रहे हैं। उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद उद्योग निदेशालय की ओर से आयोजित एक्सपो में 17 राज्यों के हथकरघा बुनकरों ने स्टॉल लगाए हैं। इसमें क्षेत्रीय अधीक्षक उद्योग ऊन उत्तराखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड श्रीनगर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंबा व जसपुर के स्टॉल भी हैं। यमुना स्टॉल में राजस्थान की जयपुरी रजाई खूब बिक रही हैं। जयपुर के कृष्णपाल सिंह ने बताया कि सेमल कॉटन से बनी रजाइयों की अच्छी रेंज हैं। इस दौरान उप निदेशक शैली डबराल, मेला अधिकारी केसी चमोली, जगमोहन बहुगुणा, एमएस नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें