फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्यजीव पार्कों के पास तेज आवाज में संगीत नहीं बजा पाएंगे पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

नए साल के मौके पर पर्यटक जिम कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व के अलावा प्रदेश भर के पार्कों और अतिथिगृहों के आसपास स्थित होटलों में तेज आवाज में संगीत नहीं बजा पाएंगे। जिम कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व समेत अन्य पार्कों के वन्यजीवों को शोरगुल से नुकसान न हो, इसके लिए वन विभाग ने गाइड लाइन जारी की है।
विज्ञापन

मुख्य वन्य जंतु प्रतिपालक की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक वन विभाग के संरक्षित पार्कों के आसपास शोरगुल और तेज आवाज में संगीत बजाने की सख्त मनाही है। पार्कों के आसपास संचालित होटल और रेस्टोरेंट में ठहरने वाले पर्यटकों को शाम ढलते ही अपने कमरे में जाने को कहा गया है। होटला और रेस्टोरेंट संचालकों को सुनिश्चित कराना होगा कि 55 डेसिबल से ज्यादा शोरगुल वाला संगीत नहीं बजाया जाए। उल्लेखनीय है कि नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में देश विदेश के पर्यटक उत्तराखंड की आते हैं। इन पर्यटकों में तमाम ऐसे लोग भी होते हैं जो जिम कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व में चोरी छिपे दाखिल होकर दुर्लभ प्रजाति के जंगली जीवों का शिकार कर नए साल का जश्न मनाते हैं। ऐसे शिकारियों पर नजर रखने के लिए जिम कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से न सिर्फ ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है, बल्कि अधिकारियों की अगुवाई मेें कर्मचारी दिनरात पार्क मेें गश्त भी कर रहे हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी न हो, इसके लिए अवकाशों पर रोक लगा दी गई है। दूसरी ओर मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक मोनिष मल्लिक का कहना है कि वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर हर संभव कदम उठाए गए हैं। पार्क में बिना अनुमति दाखिल होने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें