ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी में मंगलवार को उत्तराखंड की टीम अफगानिस्तान टीम से अभ्यास मैच खेलेगी। मुकाबले के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने 34 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। अंतिम 11 खिलाड़ियों की घोषणा मैच से पहले की जाएगी।
तीन जून से शुरू होने वाली अफगानिस्तान-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट सीरीज से पहले दोनों टीमें दो-दो अभ्यास मुकाबले खेलेगी। अफगानिस्तान की टीम 22 और 24 मई को उत्तराखंड के साथ अभ्यास मुकाबले खेलेगी। बांग्लादेश और उत्तराखंड के अभ्यास मुकाबले एक और दो जून को होंगे। अभ्यास मैच के लिए सीएयू के सचिव पीसी वर्मा ने सोमवार को 34 सदस्यीय उत्तराखंड की टीम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि गोल्ड कप के लिए उत्तराखंड की टीम 25 मई को घोषित की जाएगी। टीम के चयनकर्ता मनीष गुरुंग और मनीष पांडेय पर्यवेक्षक डीके शर्मा और ट्रायल के आयोजक धीरज खरे रहे।
--
उत्तराखंड की टीम
उत्तराखंड की 34 सदस्यीय टीम में कुणाल चंदेला, पवन सुयाल, करनवीर सिंह, शुभम पुंडीर, आर्य सेठी, वैभव पंवार, विशाल डंगवाल, धनराज शर्मा, सनी राणा, फतेह राणा, तनुष गुसांई, अग्रिम तिवारी, श्याम अरोड़ा, मनीष गौड़, प्रशांत चौहान, भानु प्रताप, हिमांशु बिष्ट, जगमोहन नगरकोटी, अखिल रावत, रोहित डंगवाल, प्रदीप चमोली, क्षितिज तिवारी, नीरज सैनी, अभिनव बिष्ट, आदित्य सेठी, एकलव्य गुप्ता, कमल कनियाल, प्रतीक पंवार, मयंक मिश्रा, मनीष भारद्वाज, अमित चौधरी, एसएस किमोठी, पवन सुंदरियाल और सर्वनाम गौतम को जगह मिली है। इसके अलावा कुमार थापा को टीम मैनेजर, अवनीश वर्मा हेड कोच, मनीष गुरुंग असिस्टेंट कोच, अमित पांडे असिस्टेंट मैनेजर, पवनपाल फिजियो और डीके शर्मा को मेंटर नियुक्त किया गया है।