फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली पीरियड में भी बच्चों को पढ़ाएंगे गुरुजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

प्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को अब खाली पीरियड में भी बच्चों को पढ़ाना होगा। सचिव शिक्षा डा. भूपिंदर कौर औलख ने इस आशय का शासनादेश जारी किया है।
विज्ञापन

बता दें प्रदेश के अधिकतर सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। कहीं शिक्षकों के पद रिक्त हैं तो कहीं अन्य कारणों से पढ़ाई नहीं हो पा रही है। इसके चलते स्कूलों में कई पीरियड खाली रहते हैं। इससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इससे निपटने के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रवक्ताओं को इंटरमीडिएट स्तर पर आवंटित पीरियड के अलावा खाली पीरियड में भी पढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. औलख के अनुसार शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए सरकार भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और तबादला एक्ट जैसे प्रयास कर रही है। इस बीच रिक्त पदों के कारण स्कूलों का पठन-पाठन प्रभावित न हो, इसके लिए यह व्यवस्था बनाई जा रही है। इस बाबत निदेशक माध्यमिक शिक्षा को तुरंत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें