फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियो सेट टॉप बाक्स लगाने का ठेका दिलाने के नाम पर 41 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जियो सेट टॉप बॉक्स लगाने का ठेका दिलाने का झांसा देकर 41 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाज ने खुद को रिलायंस इंडिया लिमिटेड मीडिया ब्राडकास्टिंग से जुड़ा बताकर साथियों संग मिलकर ठगी की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर डालनवाला एनके भट्ट ने बताया कि धोखाधड़ी को लेकर पुलकित अहलावत निवासी गोविंद नगर, रेसकोर्स ने शिकायत की। उनकी मुलाकात पिछले साल जनवरी में सचिन कुमार जैन नाम के व्यक्ति से हुई। उसने खुद को रिलायंस इंडिया लिमिटेड मीडिया ब्राडकास्टिंग में कार्यरत बताया। कहा कि वह रिलायंस के सेट टॉप बाक्स लगाने के लिए कार्य आवंटित कर रहे हैं। झांसा दिया कि इसमें मोटी कमाई होगी। इसके बाद अलग-अलग तरह झांसे में लेकर पीड़ित से 41 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित से रुपये लेने में नवीन कुमार, अश्विनी अग्रवाल, विनोद कुमार और प्रशांत सिंघल भी शामिल थे। उन्होंने रकम वापस मांगने की कोशिश की। आरोपियों ने वापस नहीं लौटाई। इस पर पीड़ित ने डालनवाला थाने में तहरीर दी। डालनवाला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें