फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः भारी बारिश से बहा पुल, मिलम ग्लेशियर में फंसे 400 पर्यटक

Fri, 19 May 2017 08:37 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के मुनस्यारी क्षेत्र में मिलम ग्लेशियर में करीब 400 पर्यटकों के फंसे होने की खबर है। यहां पुल बहने से बेस कैंप में चार सौ पर्यटकों के फंस गए हैं। 
विज्ञापन


कल हुई बारिश से जहां मैदानी इलाकों में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, वहीं पहाड़ पर इस बारिश से आफत का माहौल है। धारचूला और नैनीताल में जबरदस्त बारिश से पहाड़ी नदियां और नाले उफान पर आ गए और मलबा घरों में घुस गया। 

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भी बारिश हुई, जबकि हेमकुंड साहिब क्षेत्र में बर्फबारी हुई है। हालांकि चार धाम में यात्रा सुचारु है। 

मुनस्यारी से मिलम ग्लेशियर को जाने वाला पैदल मार्ग स्यूनी गांव के पास क्षतिग्रस्त है। ग्रामीण पेड़ की डाल के सहारे आवाजाही कर रहे हैं।  
Trending Videos
विज्ञापन

मरम्मत में दो से तीन दिन का समय लग सकता है

rain - फोटो : amarujala
प्रशासन के अनुसार मार्ग की मरम्मत में दो से तीन दिन का समय लग सकता है।

दूसरी ओर पहाड़ में मौसम के बदलाव का असर मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिला। रुड़की, हरिद्वार और देहरादून के साथ ही तराई के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा।

बुधवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो मंगलवार की तुलना में चार डिग्री कम है। हरिद्वार में तापमान में सात और रुड़की में नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें