फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर के सिविल क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग, 400 फलदार पेड़ जले

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र के बुल्हाड़ ग्राम पंचायत के गोना गांव में बुधवार को अज्ञात व्यक्ति ने घास में आग लगा दी। धीरे-धीरे आग ग्रामीणों के बगीचों तक पहुंच गई। इससे सेब, आड़ू, पूलम, नाशपती, खुमानी और चूल्लू के 400 फलदार पेड़ जलकर राख हो गए। वहीं, मटर, बींस आदि सब्जी और फूलों को भी नुकसान पहुंचा है। बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन और वन विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन

बागवान जवाहर सिंह, रतन सिंह, प्रताप सिंह, अमर सिंह, विजय पाल सिंह रावत, सुन्नु सिंह आदि ने बताया कि बागवानी ग्रामीणों की आजीविका का मुख्य साधन है। फसल बेचकर वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आग से ग्रामीणों को लाखों का नुकसान हुआ है। राजस्व उप निरीक्षक नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को भेजेंगे। टीम में राजस्व उपनिरीक्षक दीपक कौशल, वन दरोगा मेहरबान सिंह बिष्ट, वन दरोगा अर्चना शर्मा, वन बीट अधिकारी प्रदीप गुसाईं, राजस्व अनुसेवक गौरव उपाध्याय, अभिषेक राणा, राजू आदि शामिल रहे। तहसीलदार मनोहर अंजूवाल ने कहा कि आग लगाने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें