फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: दिवाली से पहले खटाई में पड़ा 40 हजार फील्ड कर्मचारियों का बोनस 

Wed, 23 Oct 2019 10:07 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून

सार

  • बोनस देने के लिए जारी किए गए शासनादेश में ग्रेड पे का पेच फंसा।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को बोनस देने के लिए जारी किए गए शासनादेश में ग्रेड पे का पेच फंस गया है। इसके चलते प्रदेश के करीब 40 हजार फील्ड कर्मचारियों को बोनस से महरूम रहना पड़ेगा। क्योंकि वे 4800 ग्रेड पे वेतन पर हैं, लेकिन एसीपी लाभ के चलते 5400 ग्रेड पे के हिसाब से वेतन ले रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले साल सरकार ने ऐसे सभी कर्मचारियों को दीपावली बोनस का पात्र माना था, लेकिन इस बार वित्त विभाग ने बोनस का जो शासनादेश जारी किया है, उसमें उन्हें पात्र नहीं माना गया है। 

वित्त विभाग ने सोमवार को बोनस का शासनादेेश जारी किया था। शासनादेश जारी होने के बाद कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और सचिव वित्त का आभार व्यक्त किया, लेकिन जब शासनादेश उनके हाथों में आया तो उसके प्रावधानों को देखकर वे परेशान हो गए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने वित्त विभाग के रुख पर नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद के प्रदेश कार्यकारी महामंत्री अरुण पांडेय ने कहा कि परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य सचिव व सचिव वित्त से मुलाकात करेगा और 4800 ग्रेड पे के सभी कर्मचारियों को बोनस देन की मांग करेगा, बेशक वे 5400 ग्रेड पे के अनुसार वेतन आहरित कर रहे हों।

वहीं, पांडेय की अध्यक्षता में मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर सचिव वित्त से मुलाकात की और उनसे फील्ड कर्मचारियों को बोनस से वंचित करने पर एतराज जताया। पांडेय ने पिछले साल का शासनादेश भी दिखाया, जिसमें 4800 ग्रेड वेतन अराजपत्रित कर्मचारियों को तदर्थ बोनस का पात्र माना गया था।

सरकार ने शासनादेश से 4800 ग्रेड पे के पद धारक राजपत्रित कर्मचारियों को बोनस दिए जाने के प्रावधान को हटा दिया है। इससे करीब 40 हजार फील्ड कर्मचारी प्रभावित हो रहे हैं। अपर सचिव वित्त से मामले पर बात हुई है। अब मुख्य सचिव व सचिव वित्त से मुलाकात कर मसला उठाते हुए बोनस जारी करने की मांग की जाएगी।
- अरुण पांडेय, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री, कर्मचारी संयुक्त परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें