फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में दीपावली पर 40 लोग आग से झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली की रात पटाखे फोड़ते और आतिशबाजी के दौरान 40 लोग झुलस गए। पटाखों से निकलने वाले रसायनिक धुएं के कारण सात लोगों की तबीयत भी बिगड़ गई। उप जिला अस्पताल विकासनगर की इमरजेंसी में झुलसने और बीमार लोगों का उपचार किया गया। वहीं, छरबा में शाॅर्ट सर्किट से कार जल गई। डाकपत्थर क्षेत्र में कूड़े के ढेर में आग लगी थी। अग्निशमन विभाग ने समय रहते आग को बुझा दिया।
विज्ञापन


उप जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रदीप चौहान ने बताया कि सोमवार की रात 40 लोग आग से झुलसने के बाद इमरजेंसी में आए थे। सभी पहले ग्रेड (सतही तौर) पर जलने के थे। सांस लेने में दिक्कत की समस्या वाले सात मरीज भी आए थे। ये सभी फेफड़ों से संबंधित रोगों से ग्रसित थे। इमरजेंसी मेडिकल अफसर ने सभी का उपचार किया। किसी भी झुलसे हुए व्यक्ति और मरीज को रेफर नहीं किया गया। एफएसओ डाकपत्थर पवन शर्मा ने बताया कि रात में 12 बजे डाकपत्थर में भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा के पास कूड़े के ढेर में आग लगने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंचे अग्निशमनकर्मियों ने 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। रात 2.43 बजे छरबा में एक कार में आग लगने की सूचना मिली। कार सवार पहले ही वाहन से बाहर निकल गए थे। आग को बुझाने में करीब एक घंटे का समय लग गया। कार में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। एफएसओ सेलाकुई दया किशन ने बताया कि सेलाकुई में दीपावली के दिन आग लगने की कोई घटना नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें