फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 वें राष्ट्रीय खेल: मेघालय में खेलों की उत्तराखंड में तैयारियां शुरू, अधिकारियों की संघों के साथ होगी बैठक

Wed, 04 Nov 2026 11:31 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

राष्ट्रीय खेलों की तैयारी शुरू की जाएगी, ताकि समय रहते व्यवस्थाओं को पूरा किया जा सके। विभाग का फोकस खेल स्थलों, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, आवश्यक आधारभूत सुविधाओं और आयोजन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को समय रहते तैयार करने पर रहेगा।
विज्ञापन
नेशनल गेम्स - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय में अगले साल प्रस्तावित 39 वें राष्ट्रीय खेलों की उत्तराखंड में आज से तैयारियां शुरू हो जाएंगी। खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इसे लेकर आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज परिसर में विभिन्न खेल संघों के साथ बैठक रखी गई है। बैठक में राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में और बेहतर प्रदर्शन कर सकें, इस पर मंथन किया जाएगा।

विज्ञापन


विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा के मुताबिक राष्ट्रीय खेलों की तैयारी शुरू की जाएगी, ताकि समय रहते व्यवस्थाओं को पूरा किया जा सके। विभाग का फोकस खेल स्थलों, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, आवश्यक आधारभूत सुविधाओं और आयोजन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को समय रहते तैयार करने पर रहेगा।

जेनी प्रकरण: महिला का वीडियो वायरल, कहा- एक दिन का समय दो, सबूत के साथ बताउंगी 2003 में क्या हुआ था
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, खेल संघों का कहना है कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन रहा। 39 वें राष्ट्रीय खेलों में भी राज्य के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकें, इसे लेकर जल्द से जल्द खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाने चाहिए। खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी की जानी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें