38वें राष्ट्रीय खेलों के विशेष प्रशिक्षण कैंप 15 नवंबर से लगाने के लिए शासन की ओर से भी पत्र जारी कर दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि 34 खेलों के लिए कैंप लगाने शुरू किए जाएं। जहां तक पिछले शासनादेश में खिलाड़ियों से संबंधित भत्तों व अन्य संशोधन हैं, उसकी प्रक्रिया गतिमान है। कैंप लगाने के लिए संबंधित खेल फेडरेशन को निर्देशित कर दिया गया है।
यह पत्र खेल के विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा की ओर से जारी हुआ है। सभी फेडरेशन के अलावा सभी जिला क्रीड़ा अधिकारियों को भी पत्र की कॉपी भेजी गई है, ताकि फेडरेशन को राज्य की ओर से कैंप संबंधी सहयोग करें।