फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: जीटीसीसी के साथ हुई पहली बैठक...16 से प्रदेश के दौरे पर, देखेगी खेलों की तैयारियां

Wed, 13 Nov 2024 04:13 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

खेल निदेशालय का कहना है कि जिस तरह से तैयारियां की गई हैं, उनमें स्थल बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यदि कुछ बदलाव का सुझाव आया, तो विभाग तैयार है।
विज्ञापन
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से नई दिल्ली में गठित गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) 16 नवंबर से उत्तराखंड के दौरे पर आ रही है। यह टीम मुख्य तौर पर देहरादून, हरिद्वार, रूद्रपुर और हल्द्वानी का दौरा करेगी, जहां खेल प्रतियोगिताएं प्रस्तावित हैं। टीम इन जगहों पर खेल स्टेडियम, वाटर स्पोर्ट्स पॉइंट्स, मल्टीपर्पज हॉल आदि का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण में संतुष्ट होने पर ही खेल स्थानों के चयन पर अंतिम मुहर लगेगी।

एक महीने पहले ही 28 जनवरी से 14 फरवरी में राष्ट्रीय खेल आयोजित करने की तारीख निर्धारित हुई है। खेल निदेशालय का दावा है कि जिस तरह से तैयारियां की गई हैं, उनमें स्थल बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यदि कुछ बदलाव का सुझाव आया, तो विभाग तैयार है। विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने कहा कि कोशिश रहेगी कि जीटीसीसी को ऋषिकेश, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ के प्रस्तावित सब सेंटर्स का भी दौरा करा दिया जाए।

ये भी पढ़ें...Dehradun Accident:  लग्जरी कार से रेस में छह दोस्त हार गए जिंदगी की दौड़, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई पूरी कहानी

जीटीसीसी के साथ हुई पहली बैठक

खेल निदेशालय में सोमवार सुबह जीटीसीसी के सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पहली बैठक हुई, जिसमें उत्तराखंड ओलंपिक संघ के पदाधिकारी भी शामिल थे। इस दौरान जीटीसीसी से अनुरोध किया गया कि कमेटी जितनी जल्दी खेल स्थानों का दौरा करके अंतिम फैसला देगी, तैयारियां उतनी ही बेहतर तरीके से हो सकेंगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह ने बताया कि जीटीसीसी ने 16, 17 और 18 नवंबर को राज्य के दौरे की सहमति दी है। कोशिश रहेगी कि दो दिन के दौरे के बाद 18 नवंबर में खेल स्थानों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें