फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग में स्कूलों से गायब मिले गुरूजी, 36 सस्पेंड

Wed, 12 Nov 2014 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में स्कूलों से अनुपस्थित मिले 36 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है। स्कूलों के औचक निरीक्षण के दौरान यह शिक्षक बगैर अवकाश नदारद मिले थे। इनमें सबसे अधिक सात शिक्षक राजधानी के हैं।
विज्ञापन


शिक्षा महानिदेशक राधिका झा के निर्देश पर मंगलवार को जनपद और राज्य स्तर पर टीमें गठित कर प्रदेश भर में 1389 स्कूलों का निरीक्षण किया गया। स्कूलों में 36 शिक्षक और 29,907 बच्चे नदारद मिले।

चार शिक्षक लंबे समय से गायब
हरिद्वार जिले में छह, उत्तरकाशी में दो, टिहरी में दो, पौड़ी में पांच, देहरादून में सात, चंपावत तीन, बागेश्वर में एक, रुद्रप्रयाग में चार, पिथौरागढ़ में एक और ऊधमसिंह नगर में पांच शिक्षक गायब थे। चार शिक्षक ऐसे भी हैं जो लंबे समय से स्कूल से गायब चल रहे हैं।
विज्ञापन


शिक्षा महानिदेशक राधिका झा ने कहा कि स्कूलों से अनुपस्थित मिले शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है। औचक निरीक्षण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। लंबे समय से गायब चल रहे शिक्षकों को भी सस्पेंड किया जाएगा।

कुछ शिक्षक जांच के दायरे में
निरीक्षण के दौरान जनपद स्तरीय टीम ने 1292 और प्रदेश स्तरीय टीम ने 97 स्कूलों का निरीक्षण किया। कुल 5615 शिक्षकों में से 4470 उपस्थित और 1148 अनुपस्थित मिले। 359 शिक्षक विभागीय कार्य के चलते अनुपस्थित थे।
विज्ञापन


36 शिक्षक बगैर अवकाश स्वीकृति के नदारद मिले। अन्य शिक्षकों की अनुपस्थिति के संबंध में बताए गए कारणों की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें