फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 की घोषणा होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस पर सोमवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने एनआईसी सभागार में सभी क्षेत्रों के सहायक निर्वाचन अधिकारियों व निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रविवार देर शाम आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन में तैनात किए गए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने अपने क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता का पूरा पालन कराएं। उन्होंने सभी नगर निगमाें, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के अंतर्गत आचार संहिता के उल्लंघन की परिधि में आने वाली सभी सामग्री, पोस्टर, बैनर हटाने के साथ ही विकास योजनाओं से जुड़े ऐसे विज्ञापन पट जिस पर प्रधानमंत्री समेत जनप्रतिनधियों के फोटो अंकित हों, उन्हें ढकने के आदेश दिए। सरकारी कार्यालयों के कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि आचार संहिता के उल्लंघन की परिधि में आने वाली सामग्री व फोटोग्राफ को तत्काल हटवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर सोमवार सुबह जिला निर्वाचन अधिकारी मुरुगेशन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आदर्श आचार संहिता पर चर्चा है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी राजनीतिक दल अपने स्तर पर आचार संहिता का पालन स्वत: करें ताकि निर्वाचन अधिकारियों को कार्रवाई नहीं करनी पड़े। बैठक में सीडीओ जीएस रावत, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजीशरण शर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस रावत, मुख्य कोषाधिकारी नरेंद्र सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, अधिशासी अभियंता नमित रमोला सहित समस्त विधानसभाओं के सहायक निर्वाचन अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें