फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका में फिर पकड़ी गई तेल गड़बड़ी

विज्ञापन
पेट्रोल कीमत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विकासनगर

विज्ञापन


नगर पालिका में एक बार फिर तेल गड़बड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोमवार को नगर पालिका के एक वाहन में 20 लीटर डीजल की पर्ची पर मात्र 10 लीटर डीजल भरवाया गया। इस बार डीजल की हेराफेरी पूर्व में तेल घोटाले में निलंबित कर्मचारी ने ही पकड़ी है।

निलंबित कर्मचारी ने मामले की शिकायत नगर पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा से की है। हालांकि, इस बार तेल की हेराफेरी का आरोपी वाहन चालक नगर पालिका का नियमित कर्मचारी न होकर नगर पालिका द्वारा ठेके पर लिए गए वाहन का चालक है, जिसे वाहन स्वामी ने रखा हुआ है। बता दें, कि एक माह पूर्व नगर पालिका में डीजल की हेराफेरी का मामला सामने आया था। पालिका के वाहनों में 30 लीटर की पर्ची पर 20 लीटर डीजल डालने का आरोप लगाते हुए सभासदों ने पालिका में हंगामा किया था, जिसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन


सभासद शुरू से ही पूरे प्रकरण में पालिका प्रशासन के आला अधिकारियों की मिलीभगत की शिकायत पालिकाध्यक्ष से करते रहे हैं। सोमवार को एक बार फिर तेल घोटाले का मामला सामने आने से पालिका प्रशासन की कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। निलंबित कर्मचारी ने नगर पालिका अध्यक्ष को साक्ष्य सौंपते हुए खुद पर की गई कार्रवाई साजिश करार दिया। साथ ही पालिका कार्यालय में हंगामा काटते हुए मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन


निलंबित कर्मचारी ने डीजल की हेराफेरी की शिकायत की है, जिसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
- शांति जुवांठा, नगर पालिका अध्यक्ष, विकासनगर

पूर्व के मामले में अब तक पूरी नहीं हुई जांच
नगर पालिका परिषद में तेल गड़बड़ी के पूर्व के मामले की नगर पालिकाध्यक्ष की ओर से कराई जा रही जांच अब तक पूरी नहीं हो पाई है। इसके लिए जांच कमेटी गठित है और शहरी विकास निदेशालय को भी मामले में कार्रवाई को लेकर संस्तुति की गई है। लेकिन, अब तक इस मामले में न पालिका की ओर से और न ही निदेशालय की ओर से जांच हो पाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें