फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-मीटर के विरोध में उतरे ऑटो रिक्शा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

ऑटो रिक्शा चालकों ने ई-मीटर लगाए जाने का विरोध किया है। साथ ही नए डीजल वाहनों को परमिट देने के निर्णय पर भी नाराजगी जताई है। इस बाबत ऑटो रिक्शा चालकों ने यूनियन ने प्रभारी पंकज अरोड़ा की अध्यक्षता में मंगलवार को परेड मैदान स्थित धरनास्थल पर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

धरने में अध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि प्रशासन ऑटो चालकों के साथ पक्षपात कर उनका आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। कहा कि एक तरफ फरवरी 2018 में हुई आरटीए बैठक में ऑटो रिक्शा के रिप्लेशमेंट पर रोक लगा दी गई। दूसरी ओर नए डीजल वाहनों को परमिट जारी किए जा रहे हैं। इसके अलावा ऑटो रिक्शा में किराया मीटर लगाने का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि शहर में टैक्सी, मैक्सी, विक्रम समेत किसी भी वाहन में यह व्यवस्था लागू नहीं है। उन्होंने ई-रिक्शा पर लगाम लगाने की भी मांग की। यूनियन ने प्रभारी पंकज अरोड़ा ने कहा कि ज्यादातर ई-रिक्शा चालक बैटरी बचाने के चक्कर में रात को बिना लाइट जलाए वाहन चलाकर मरीजों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। महामंत्री नरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर सभी ऑटो संचालक सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे। धरना प्रदर्शन में शेखर कपिल, राकेश अग्रवाल, मुकेश नीटा, रविंद्र डोरा, साबिर खान, कमलजीत सिंह, विशाल अहमद, विजय धूसिया, शमशाद अंसारी, वीरेंद्र कुमार, कुलदीप बड़ोनी, इमदाद, कमल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें