फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन के इस्तेमाल पर चलाया जाएगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिथीन के इस्तेमाल पर चलाया जाएगा अभियान
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पॉलिथीन को लेकर राजधानी दून समेत आसपास के कस्बों में नए सिरे से अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी एसए ने मंगलवार को ‘बायोवेस्ट एंड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कमेटी’ की बैठक में अधिकारियों को इस संबंध में सख्त हिदायत दी। जिलाधिकारी ने अफसराें से कहा कि 50 माइक्रोन तक की पॉलिथीन को जब्त किया जाए। साथ ही इसके इस्तेमाल को लेकर नए सिरे अभियान चलाया जाए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने सभी नगर निकायों के अधिकारियों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, जैविक-अजैविक कूड़ा उठान, प्रोसेसिंग, री-साइक्लिंग के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से उनके क्षेत्रों में शहर में निकलने वाले कूड़ा-करकट के साथ ही ‘बायो मेडिकल वेस्ट’ के निस्तारण के बारे में भी जानकारी ली। डीएम ने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि 50 माइक्रोन तक के प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि दून के साथ ही ऋषिकेश, विकासनगर, मसूरी, डोईवाला, हरबर्टपुर की आबादी तेजी से बढ़ने के साथ ही कूड़ा करकट भी बढ़ रहा है। ऐसे में इसके लिए उचित निस्तारण को लेकर ठोस नीतियां बनाई जाए। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण की ओर से कूड़ा करकट के निस्तारण को लेकर जो दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं उनका कड़ाई से पालन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि पॉलिथीन के प्रयोग को रोकने के लिए सभी नगर निकाय मिलकर काम करें। बैठक में नगर निगम के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड अमित पोखरियाल के अलावा नगर निगम ऋषिकेश, नगर पालिका डोईवाला, मसूरी हरबर्टपुर व विकासनगर के अधिशासी अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें