ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
श्री गुरु राम राय (पीजी) कॉलेज में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के अंतर्गत महाविद्यालय में स्थापित आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रणाली (आईक्यूएएस) की बैठक में महाविद्यालय के विकास कार्यों और पठन-पाठन की गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई।
मंगलवार को प्राचार्य प्रो. वीए बौड़ाई की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य रूप से पांच बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान महाविद्यालय की पिछले तीन माह की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इसके अलावा डॉ. आईडी सेमवाल और डॉ. सीमा सक्सेना की स्मृति में मेधावी छात्रों को तीन हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान करने की घोषणा की गई। प्रो. वीए बौड़ाई ने बताया कि 26 मार्च को महाविद्यालय में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।