फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नपत्र खुलने से कॉपी सील होने तक रहेगी सीबीएसई की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में इस बार प्रश्नपत्र खुलने से लेकर कॉपी सील तक सीबीएसई की पूरी नजर रहेगी। इसके लिए विशेष ऐप तैयार किया गया है जो हर केंद्र व्यवस्थापक के मोबाइल में संचालित होगा। सभी सेंटर सुपरिटेंडेंट को निर्देश दिए गए हैं कि अगर पेपर में कोई गड़बड़ी हुई तो सीधे उनके खिलाफ ही कार्रवाई की जाएगी।
सीबीएसई की मुख्य विषयों की परीक्षाएं दो मार्च से शुरू होंगी। इसके लिए सीबीएसई की चेयरमैन अनीता करवाल ने सभी स्कूलों को सख्त दिशा-निर्देश भेजे हैं। इसमें साफ किया गया है कि किसी भी केंद्र पर परीक्षा के आयोजन की पूरी जवाबदेही प्रिंसिपल (केंद्र व्यवस्थापक) की होगी। परीक्षा से जुड़ी कोई भी कांफिडेंशियल जानकारी लीक होने पर सीधे केंद्र व्यवस्थापक पर कार्रवाई की जाएगी। इस बार सीबीएसई ने सीएमटीएम-सीएस मोबाइल ऐप तैयार किया है। यह ऐप हर केंद्र व्यवस्थापक के पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से उनके मोबाइल में डाउनलोड किया जाएगा। परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र खुलने से लेकर उत्तर पुस्तिका की सील लगने तक की पूरी प्रक्रिया इस ऐप के माध्यम से अपडेट करनी होगी। इसमें जरा सी भी चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कोई केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केंद्र से बाहर जाना चाहता है तो इसके लिए पहले संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी से अनुमति लेनी होगी। इस ऐप के माध्यम से परीक्षा के दौरान सीबीएसई को उस प्रिंसिपल की पूरी लोकेशन भी पता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई प्रिंसिपल काम नहीं बांट सकता
बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रिंसिपल की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। सीबीएसई ने सख्त हिदायत दी है कि कोई भी प्रिंसिपल अपने काम का आवंटन अधीनस्थों के बीच नहीं कर सकता है। जो जिम्मेदारियां हैं, वह खुद निभानी होंगी। सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि प्रश्न पत्र में गड़बड़ी से बचाव के सख्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें