फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के बेड़े में शामिल हुई 26 नई एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित 108 एंबुलेंस के बेड़े मेें रविवार को 26 नई एंबुलेंस शामिल हो गईं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गांधी शताब्दी अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एंबुलेंस का लोकार्पण किया। इसके अलावा हंस फाउंडेशन की ओर से गांधी शताब्दी अस्पताल को उपलब्ध कराए गए दो करोड़ रुपये के उपकरणोें का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लिए 108 एंबुलेंस सेवा राज्य के मरीजों के लिए जीवन दायिनी साबित हुई है। स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नवंबर में 61 एंबुलेंस मुहैया करायी गई थीं। अब विभाग को 26 नई एंबुलेंस मुहैया कराई गई हैं। राज्य के गंभीर मरीजों को तत्काल बड़े अस्पतालों में पहुंचाया जा सके। इसके लिए एक दिन पहले एयर एंबुलेंस सेवा भी शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हंस फाउंडेशन राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इससे अन्य संस्थाओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर हंस फाउंडेशन के सीईओ एसएम मेहता, महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. टीसी, सीएमएस डॉ. बीसी रमोला, सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें