फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड परिमंडल में ठप रहा कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सातवां वेतन लागू करने समेत पांच सूत्री मांगों के समर्थन में ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। इससे उत्तराखंड परिमंडल में बृहस्पतिवार को कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। कमलेश चंद्र वेतन समिति के बैनर तले हड़ताल कर रहे डाक सेवकों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

घंटाघर स्थित मुख्य डाकघर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे ग्रामीण डाक सेवकों का कहना है कि मांगों के समर्थन में पहले भी कई बार आंदोलन किया गया, लेकिन विभाग की ओर से मात्र आश्वासन ही दिया गया है। समिति के अध्यक्ष राजकुमार मधवाल ने बताया कि वर्ष 2016 के जनवरी महीने में सातवें वेतन की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक मांगों को पूरा नहीं किया गया। मधवान ने कहा कि अन्य डाक सेवकों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जा रहा है। जबकि ग्रामीण डाक सेवकों की मांग को अनदेखी की जा रही है। इस अवसर पर समिति के सचिव सुभाष पंवार, प्रेम सिंह रावत, राजा राम पांडेय, राजेंद्र डबराल, नवीन शर्मा, प्रतिभा पंत, वंदना गुरुंग, टीकाराम नौटियाल, अर्चना समेत समिति के लगभग 200 लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें