फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून से प्यार कर बैठी दंगल गर्ल बबीता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

दून की वादियां देखकर दंगल फिल्म की दंगल गर्ल ‘बबीता’ अभिभूत हो गईं। उनका कहना है कि वे पहली बार में ही देहरादून से प्यार कर बैठीं हैं। दंगल फेम बबीता यानी सान्या मल्होत्रा यहां एक जूतों के शोरूम का उद्घाटन करने आईं थीं।
सान्या ने इस दौरान अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में भी बताया। वहां मौजूद लोगों के सवालों का भी उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया। कद को लेकर किए गए सवाल पर सान्या बोलीं कि इंडस्ट्री में कद या शरीर की बनावट मायने नहीं रखती और यही आपकी कामयाबी का पैमाना होता है। दंगल फिल्म से नेम फेम पा चुकीं गीता की छोटी बहन बबीता यानी सान्या अब नवाजुद्दीन सिद्दिकी की अगली फिल्म ‘फोटोग्राफी’ में नजर आएंगी। इससे पहले उन्होंने हाल ही में आई फिल्म ‘बधाई हो बधाई’ में अपने काम से सुर्खियां बटोरीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ‘पटाखा’ फिल्म में भी उनका अभिनय सराहा गया। इस फिल्म में उन्होंने बहन के साथ हर समय लड़ने वाली चुलबुली लड़की का किरदार निभाया था। एक सवाल में उन्होंने बताया कि वह किसी एक किरदार में सिमट कर नहीं रहना चाहतीं। बल्कि, हर किरदार में खुद को ढालना चाहतीं हैं। आखिरी में उन्होंने बताया कि वह दून आकर इतनी खुश है कि वह एक दिन रूककर यहां की वादियों का लुत्फ उठाएंगी और रविवार को मुंबई के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें