फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधानी से मनाएं दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सावधानी से मनाएं दिवाली
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दिवाली पर आतिशबाजी से होने वाला शोर और धुआं आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए त्योहार मनाते समय कुछ सावधानियां बरतकर आप त्योहार का आनंद उठा सकते हैं। वहीं त्योहार में आग से होने वाली दुघर्टनाओं की आशंकाओं को देखते हुए अस्पतालों में अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।
दिवाली के दौरान आतिशबाजी से होने वाला शोर और धुआं स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। खासतौर से सांस और हृदय रोगियों के लिए यह खतरनाक है। आतिशबाजी से आंखों में एलर्जी और आग से जलने जैसा खतरा भी रहता है। ऐसे में आवश्यक है कि दिवाली सावधानी से मनाई जाए। आतिशबाजी से निकलने वाले धुएं में कार्बन, कार्बन मोनो ऑक्साइड, नाइट्रेस ऑक्साइड और पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 10 व 2.5 के कण बढ़ जाते हैं। यह सांस के जरिये फेफड़े तक पहुंचाता है, जिससे सांस लेने में परेशानी, दम घुटना, बेचैनी, मितली आना जैसे लक्षण हो सकते हैं। वहीं अस्थमा ब्रोंकाइटिस समेत सांस की अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को अटैक पड़ने का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषकर बच्चों व बुजुर्गों को इससे ज्यादा नुकसान होता है। ज्यादा प्रदूषण से दिल की धमनियों में ब्लॉकेज की आशंका भी बढ़ जाती है। इसके चलते हार्टअटैक का खतरा बढ़ जाता है। वहीं पटाखों से निकलने वाला शोर भी स्वास्थ्य के लिए घातक होता है। तेज ध्वनि कानों के साथ ही दिल के लिए भी नुकसानदायक होती है। तेज रोशनी और धुएं से आंखों में एलर्जी और जलन समेत अन्य दिक्कतें हो जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें