फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सचिवालय को नौ विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सचिवालय क्लब की ओर से आयोजित की जा रही तीसरी अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को उत्तराखंड पुलिस ने सचिवालय लायंस को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। वहीं, सिविल सचिवालय ने सिडकुल, पेयजल निगम ने यूपीसीएल और एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ने ट्रांसपोर्ट क्रिकेट क्लब को हराकर पूरे अंक हासिल किए।
बुधवार को रेंजर्स मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिवालय लायंस की पूरी टीम 17.4 ओवर में 76 रन पर ढेर हो गई। विवेक जैन ने 27 रन बनाए। पुलिस के जितेंद्र ने तीन और अनूप ने दो विकेट लिए। आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस ने महज 5.5 ओवर में एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। मुकेश बंगवाल ने 33, विजय रावत ने नाबाद 18 और राजन कुमार ने नाबाद 17 रन बनाए।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिविल सचिवालय की टीम 18.5 ओवर में 156 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आशुतोष विमल ने 33, दीपक जोशी ने 28, भूपेंद्र जोशी ने 27 और टीएच खान ने 22 रन बनाए। सिडकुल के मनोज बिष्ट ने चार और श्रीकांत व राजीव ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी सिडकुल की पूरी टीम 8.3 ओवर में 45 रनों पर ढ़ेर हो गई। राजीव ने 20 रन बनाए। सिविल सचिवालय के आशुतोष विमल ने चार और अनिल नेगी ने तीन विकेट चटकाए।
स्पोर्ट्स कॉलेज में पेयजल निगम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 205 रन बनाए। आयुष ने 49, सुनील गुसांई ने 42, मो. इस्लाम ने 35 और अनिल शर्मा ने 32 रन बनाए। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपीसीएल की टीम 19.2 ओवर में 134 रन बनाकर ढ़ेर हो गई। प्रमोद ने नाबाद 32, उमेश ने 27 और वैभव ने 21 रन बनाए। पेयजल निगम के मो. इसलाम ने तीन और राजेंद्र, वीडी त्यागी व सुनील गुसांई ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

दिन के अंतिम मैच में ट्रांसपोर्ट क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.2 ओवर में 93 रनों पर सिमट गई। बिजेंद्र और मोहन लाल ने 29-29 रन बनाए। एजुकेशनल मिनिस्टीरियल के विक्रम, रघुवीर बिष्ट और पंकज ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ने 12.4 ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। विक्रम सिंह ने 34, उपेंद्र उनियाल ने 26 व सुनील तड़ियाल ने 15 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें