फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड में भी चल सकता है सुपर-30 : आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में भी चल सकता है सुपर-30 : आनंद
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
सामाजिक संस्थाएं अगर मिलकर प्रयास करें तो उत्तराखंड में भी सुपर-30 चलाया जा सकता है। यह समाज के उन होनहारों के लिए एक प्रयास है, जो धनाभाव में आईआईटी का सपना नहीं देख सकते हैं। यह कहना है कि सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार का। शनिवार को वह यहां वर्ल्ड इंटीग्रिटी सेंटर (डब्ल्यूआईसी) में छात्र-छात्राओं से रूबरू हुए। इस दौरान आनंद कुमार ने बताया कि आने वाले वक्त में सुपर-30 में पढ़ने वाले गरीब होनहार प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन तैयारी करेंगे।
आनंद कुमार कहा कि सफलता के लिए मेहनत जरूरी है। सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर ही शिक्षा को सुधारा जा सकता है। उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं को आईआईटी क्वालिफाई करने के चार मूलमंत्र बताए। कहा कि इसमें सफलता की भूख, सकारात्मक सोच, मेहनत और सहनशीलता जैसे गुण होने अति आवश्यक हैं। बिहार में निशुल्क सुपर-30 चलाने वाले आनंद कुमार ने कहा कि वह जल्द ही कक्षा छह से 12वीं तक का स्कूल शुरू करने जा रहे हैं। यहां बच्चों को शुरुआत से ही निशुल्क आईआईटी के लिए तैयार किया जाएगा। सुपर-30 के संतोष, अनुपम की कहानी बताते हुए उन्होंने छात्र-छात्राओं में जोश भरा। साथ ही शुरुआत से ही आईआईटी के लिए तैयार रहने की सलाह देते हुए उनके सवालों के जवाब भी दिए। इस अवसर पर दून विश्वविद्यालय के प्रो. हर्ष डोभाल और कपिल शर्मा समेत विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
ये है सुपर 30 के सुपर्स
आनंद ने बताया कि उनके संस्थान से अभी तक कई बच्चे आईआईटी क्वालिफाई करने के बाद अच्छी जगह कार्यरत हैं। अभिषेेक आईपीएस झारखंड, चंदन शाह रोजर्स रोमिंग कंपनी दुबई, हर्षवर्धन अमेरिका में अच्छी नौकरी कर जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
विज्ञापन

--
कार्य के प्रति ललक देख ऋतिक को चुना
आनंद कुमार ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन उनकी बायोपिक ‘सुपर-30’ की शूटिंग कर रहे हैं। विकास बहल के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग वाराणसी और राजस्थान चल रही है, जो 25 जनवरी 2019 को रिलीज होगी। उन्होंने खुशी व्यक्त करते कहा कि वह इस प्रोजेक्ट को लेकर काफ ी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि उनके ऊपर फि ल्म बनाने के लिए कई बॉलीवुड अभिनेताओं एवं निर्देशकों ने इच्छा जाहिर की, लेकिन उन्होंने ऋ तिक को सिर्फ इसलिए चुना, क्योंकि उनमें कार्य के प्रति ललक है। आनंद ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह फि ल्म छात्रों और भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी। आनंद ने बताया कि इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन ने उनकी पृष्ठभूमि, उनके परिवार और उनके शहर को समझने के लिए काफ ी समय व्यतीत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें