फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘निगम की बदहाली के लिए भाजपा जिम्मेदार‘

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि नगर निगम की बदहाली के लिए भाजपा जिम्मेदार है। करीब दस वर्ष से निगम को संभाल रही भाजपा विकास कार्यों में फिसड्डी साबित हुई है। साफ-सफाई समेत अन्य छोटे-मोटे रोजमर्रा के काम भी नहीं हो पा रहे हैं, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। इन्हीं सब बातों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और निकाय चुनाव में कांग्रेस को वोट देने की अपील करेंगे।
बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में चौहान ने कहा कि प्रदेश की राजधानी होने के बावजूद दून की व्यवस्थाएं बदहाल हैं। विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। पिछले दस वर्षों से नालियों की सफाई तक ढंग से नहीं हुई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। सड़कें टूटी पड़ी हैं और स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं। गंदगी के चलते पिछले साल डेंगू से शहर में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि इतना कुछ होने के बावजूद व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर विनोद चमोली का ध्यान शहर के बजाय मंत्री की कुर्सी पर है। अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए उन्होंने शहर को बदहाल कर दिया है। इस असर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक सिंह सजवाण, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंकज मेसोन, महेश जोशी, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन, संजय शर्मा, मुकेश रेगमी, रिपुदमन, संजय उनियाल, चंद्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, विपिन कुमार, निहाल सिंह समेत अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें