फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 और 21 को मुफ्त होगी स्तन कैंसर की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून
विज्ञापन

20 और 21 जनवरी को राजधानी में स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और पेट के जटिल रोगों की मुफ्त जांच होगी। अरिहंत अस्पताल और वरदान संस्था की ओर से दो दिवसीय निशुल्क शिविर का आयोजन किया जाएगा। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित होने वाले शिविर में जांच करने के अलावा चिकित्सक मुफ्त परामर्श भी देंगे। साथ ही महिलाओं की हड्डियों में कैल्शियम, खून में हीमोग्लोबिन, शुगर और बीपी की जांच भी मुफ्त की जाएगी।
विज्ञापन

धर्मपुर स्थित अरिहंत अस्पताल में पेट एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ.अभिषेक जैन और स्त्री प्रसूति एवं इंफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ.विदुषी जियाला जैन लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उपयोगी परामर्श देंगे। डॉ.अभिषेक जैन ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों के शरीर में कैंसर के शुरुआती लक्षण दिखते हैं। हालांकि, जागरुकता की कमी और बीमारी के संबंध में जानकारी नहीं होने से लोग उन्हें अनदेखा कर देते हैं। कैंसर के मामले अस्पताल तब पहुंचते हैं, जब मरीज की स्थिति बेहद खराब हो चुकी होती है। तब उस पर उपचार भी प्रभावी नहीं होता। लिहाजा आवश्यक है कि शुरुआती लक्षण दिखते ही मरीज तुरंत चिकित्सक से सलाह लें। उन्होंने बताया कि शरीर में किसी भी तरह की गांठ कैंसर हो सकती है। समय-समय पर इसकी जांच आवश्यक है।
विज्ञापन

--
पंजीकरण और अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
मनीष काला, जनसंपर्क अधिकारी, अरिहंत अस्पताल। मोबाइल नंबर- 9758135945, 8755703129, 8477015555
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें