फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने फूंका आजम खां का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। सपा नेता और यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के बयान से भड़के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका।
शुक्रवार को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गोला पार्क में एकत्रित होकर आजम खां और चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सपा नेता हमेशा देश के खिलाफ बयान देते हैं। हाल मेें उन्होंने सैनिकों के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की। देश की रक्षा करने वालों के खिलाफ ऐसी बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती शक्ति से चीन घटिया हरकतों पर उतर आया है। वह भारत की सीमाओं पर अतिक्रमण की नाजायज कोशिश करता है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री सुधीर जोशी, बिड़ला परिसर के छात्र संघ अध्यक्ष अंकुर रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शैलेश मलासी, ऋतांशु कंडारी, शुभम गोस्वामी, अरुण रावत, मनीष डालिया, संदीप राणा, प्रमोद बलोनी और सौरभ नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें