मिस उत्तराखंड 2013 का ताज सिर पर सजाने की दौड़ में इस बार तीस सुंदरियां शामिल हैं। बुधवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में फर्स्ट लुक कार्यक्रम में ये प्रतिभागी मीडिया से रूबरू हुईं।
आयोजक सिन्मिट कम्यूनिकेशन के निदेशक दिलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने बताया कि नवंबर में होने वाले कांटेस्ट में इंडियन आइडल फेम अनन्या मिश्र प्रस्तुति देंगी। बताया कि इस बार प्रतिभागी ज्यादा हैं और स्पांसर भी बड़े, लिहाजा कार्यक्रम भी बड़े स्तर पर होगा।
तस्वीरों में देखें....हॉट एंड सिजलिंगः फैशन की दुनिया में पहला कदम
आशा, प्रियंका ने दिए टिप्स
वर्ष 2009 की मिस उत्तराखंड आशा नेगी और 2006 की मिस कंजुएलिटी प्रियंका ने प्रतिभागियों को टिप्स दिए। ये दोनों जी टीवी पर प्रसारित सीरियल पवित्र रिश्ता में क्रमश: लीड और सेकंड लीड रोल में हैं। दोनों ने प्रतिभागियों को बताया कि मुंबई में वे किस तरह टीवी सीरियल, फिल्मों में आने के लिए प्रयास कर सकती हैं।
तस्वीरों में देखें...धुन और 'हुस्न' का जलवा...
पहाड़ पर भी क्रेज
मिस उत्तराखंड कांटेस्ट के लिए प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों से ही नहीं, पहाड़ी जिलों से भी प्रतिभागी पहुंची हैं। इनमें पौड़ी की सोनम, चमोली की जयंती, टिहरी की करिश्मा, अल्मोड़ा की कविता शामिल हैं। इनके अलावा दून की नव्या, सृष्टि, सात्विका, मानसी, ख्याति, एलिशा, पल्लवी, करिश्मा, राधा, ऋतिका, विनीता, कृतिका, रिंकी, दीपा, सोनाली, राखी, अंकिता, निकिता, प्रिया, आयशा, किरन और पूजा, हरिद्वार की प्रियंका, विकासनगर की रुखसार, मसूरी की स्वाति और ऋषिकेश की ईशा किस्मत आजमा रही हैं।