फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबर: हरिद्वार में 30 फैक्ट्रियां होंगी बंद, 227 की होगी जांची, पीछे है यह वजह

Tue, 28 Aug 2018 07:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
फैक्ट्री
विज्ञापन

प्रदूषण के मानक पूरे न करने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 30 फैक्ट्रियों पर ताला लगाने का आदेश दिया है। इनमें 19 फैक्ट्रियां सिडकुल हरिद्वार की है।

विज्ञापन


प्रदेश मुख्यालय की संस्तुति के बाद इन फैक्ट्रियों को कभी भी बंद किया जा सकता है। जबकि मानक पूरे न करने वाली 227 अन्य फैक्ट्रियों की जल्दी ही जांच की जाएगी। 

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रदूषण के मानक पूरे ने करने वाली हरिद्वार की लगभग 250 फैक्ट्रियों को नोटिस भेजा था। फैक्ट्री संचालकों की तरफ से नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद रिमाइंडर के तौर पर पीसीबी ने तीन बार और नोटिस इन भेजे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से मुलाकात कर राहत दिलाने की मांग की थी

trivendra singh rawat
मामले में रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से मुलाकात कर राहत दिलाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री के आदेश पर दो शिविर लगाए गए, जिसमें अधिकतर फैक्ट्रियों ने पीसीबी से एनओसी के लिए आवेदन हुए।

लेकिन, 30 फैक्ट्रियों ने अभी तक एनओसी के लिए आवेदन नहीं किया। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी  प्रदीप कुमार जोशी ने बताया कि  30 फैक्ट्रियों को बंदी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इस बारे में प्रदेश मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। वहीं, प्रदूषण के मानक पूरे न करने वाली 227 और फैक्ट्रियों को चिन्हित किया गया है, जिनका सर्वे कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें