फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: मृत व्यापारी के पैन कार्ड से नोटबंदी में जमा कराए 28 लाख

Mon, 06 Feb 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
income tax department - फोटो : demo pic
विज्ञापन
श्रीनगर गढ़वाल के मृत व्यापारी के पैन कार्ड का प्रयोग कर नोटबंदी के दौरान दो बैंक खातों में 28 लाख रुपये जमा करा दिए गए। मामले का खुलासा तब हुआ, जब मृत व्यापारी के बेटे को आयकर विभाग से मेल पर नोटिस आया। व्यापारी के बेटे ने बैंक प्रबंधक के खिलाफ कानूनी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में तहरीर दी है।
विज्ञापन


शहर के व्यापारी हरीश चंद्र कपूर का दो अक्तूबर 2016 को निधन हो चुका है। कुछ दिन पहले उनके बेटे राहुल को आयकर विभाग से मेल आई कि हल्द्वानी स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा में हरीश कपूर के पैन कार्ड का प्रयोग कर दो खातों में 28 लाख जमा कराए गए हैं।
विज्ञापन

व्यापारी के बेटे ने मैनेजर के खिलाफ की शिकायत

income tax - फोटो : income tax
यह राशि नौ नवंबर 2016 से 31 दिसंबर के बीच जमा कराई गई है। इसमें एक खाते में 18 लाख और दूसरे में 10 लाख जमा कराए गए हैं।
 
राहुल ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में संबंधित बैंक प्रबंधक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। राहुल का आरोप है कि बैंक प्रबंधक ने उनके पिता के लीगल दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की है। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि व्यवसायी की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें