श्रीनगर गढ़वाल के मृत व्यापारी के पैन कार्ड का प्रयोग कर नोटबंदी के दौरान दो बैंक खातों में 28 लाख रुपये जमा करा दिए गए। मामले का खुलासा तब हुआ, जब मृत व्यापारी के बेटे को आयकर विभाग से मेल पर नोटिस आया। व्यापारी के बेटे ने बैंक प्रबंधक के खिलाफ कानूनी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में तहरीर दी है।
शहर के व्यापारी हरीश चंद्र कपूर का दो अक्तूबर 2016 को निधन हो चुका है। कुछ दिन पहले उनके बेटे राहुल को आयकर विभाग से मेल आई कि हल्द्वानी स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा में हरीश कपूर के पैन कार्ड का प्रयोग कर दो खातों में 28 लाख जमा कराए गए हैं।