फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: साढ़े आठ घंटे तक हरिपुर-क्वानू-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर फंसे रहे 250 वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून से हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले हरिपुर-क्वानू-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर करीब 250 वाहन साढ़े घंटे फंसे रहे। इन वाहनों में अधिकतर किसानों के थे जो अपनी उपज लेकर मंडी की ओर जा रहे थे। मार्ग पर रविवार रात जगह-जगह मलबा आया था। दोपहर करीब 12.30 बजे मार्ग को यातायात के लिए सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन

सुबह 4 बजे से ही इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाती है। मलबा आने के मार्ग कई जगह बंद था तो सुबह से ही वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। इनमें सबसे अधिक संख्या कृषि उपज लेकर मंडी जा रहे वाहनों की थी। सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षक भी समय से विद्यालय नहीं पहुंच पाए। छिबरौ जल विद्युत गृह, धमोग मंदिर से पूर्व और धमोग मंदिर से आगे एक किलोमीटर में तीन स्थानों पर भारी मात्रा में मलबा आया था। अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल ने बताया कि दोपहर तक में मोटर मार्ग से मलबा हटा दिया गया।
-
लगातार 11.30 घंटे तक मोटर मार्ग बंद रहा। काश्तकारों को अपनी कृषि उपज मंडी तक पहुंचाने में परेशानी हुई। मोटर मार्ग खोलने के लिए जल्द से जल्द और पर्याप्त संख्या में जेसीबी की व्यवस्था होनी चाहिए। - शीला देवी, पूर्व प्रधान, ग्राम पंचायत कोटी
विज्ञापन

-
रात से ही मार्ग बंद था। मार्ग बंद रहने के कारण नकदी फसलें समय से मंडी नहीं पहुंच पाईं। स्थानीय काश्तकारों का नुकसान हुआ। कई काश्तकार सहारनपुर और दिल्ली की मंडी कृषि उपज बेचने जाते हैं। - बारुदत जोशी, ग्राम टिमरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें