फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरबी के 25 पुलिसकर्मी आज निकले निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआरबी बैलपड़ाव (रामनगर, नैनीताल) में कोरोना पॉजिटिव पाए गए पुलिसकर्मियों की बृहस्पतिवार को रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पहले आईआरबी बैलपड़ाव को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया था। लेकिन, बृहस्पतिवार को उनका दोबारा टेस्ट कराया गया तो उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। ऐसे में अब तक केवल 25 ही पॉजिटिव पुलिसकर्मी पाए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 13065 पुलिसकर्मियों के पूरे प्रदेश में एंटीजन टेस्ट कराए गए हैं। यह रिपोर्ट बृहस्पतिवार सुबह तक की थी। इसमें कुल 50 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आना बताया गया था। इससे पहले बुधवार तक कुल नौ हजार पुलिसकर्मियों के टेस्ट हुए थे। इनमें कुल 43 पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें आईआरबी बैलपड़ाव से ही कुल 25 पुलिसकर्मी पॉजिटिव आए थे। इन सभी को क्वारंटीन किया गया था।
इस बीच बृहस्पतिवार को आइआरबी में दोबारा इन 25 पुलिसकर्मियों के एंटीजन टेस्ट कराए गए। पुलिस मुख्यालय के अनुसार इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ऐसे में अब कुल 25 पुलिसकर्मी ही पॉजिटिव हैं। इन सभी को भी क्वारंटीन किया गया है। यह स्थिति बृहस्तिवार सुबह तक की थी। अगली रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें