फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अप्रैल से मिलेगी 24 घंटे बिजली:सीएम

Mon, 15 Feb 2016 03:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
घोषणाओं पर तेजी से अमल करने पर सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हरीश रावत का अभिनंदन किया। एसजीआरआर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा से उबरने के बाद राज्य तेजी से तरक्की कर रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता हर हाथ को काम देना है। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि योजनाओं में सभी वर्गों का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन


जल्द ही बुनकर महिलाओं को भी पेंशन का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने एक अप्रैल से सभी औद्योगिक क्षेत्रों को 24 घंटे बिजली मुहैया कराने की घोषणा की। कहा नलकूप के लिए बिजली उपलब्ध न होने पर सरकार किसानों को मुआवजा देगी। सरकार का खजाना भरने पर छोटे उद्यमों को भी राहत दी जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि अब भी किसान दूरबीन से अच्छे दिन देेख रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर असहयोग का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि एक अप्रैल से स्वास्थ्य बीमा योजना की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1.50 लाख की जाएगी। उत्तराखंड हमेशा से ही कौमी एकता का गुलदस्ता रहा है।

गरीबों को भी उन्नति के सपने देखने का पूरा हक है। कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार न होने के कारण देश की कौमी एकता कमजोर हो रही है। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अनुशासन कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र जैन, पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, ब्लाक प्रमुख रंजीता, यामीन अंसारी, शंकर चंद्र रमोला आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीएम ने पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान पछवादून क्षेत्र में नशाखोरी के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाने पर एसपी देहात टीडी बेला, सीओ एसके सिंह, कोतवाल संदीप नेगी, थानाध्यक्ष प्रेमनगर यशपाल बिष्ट, थानाध्यक्ष सहसपुर मुकेश त्यागी, एसएसआई अरविंद कुमार, एसआई प्रमोद शाह, भुवन पुजारी, सुनील पंवार, योगेश चंद्र पांडेय, सिपाही मेहराज आलम, संदीप कुमार, सुनील कुमार को प्रशस्ती पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें