Dehradun News: शहर में खुली जगहों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शहरभर में अभियान चलाकर कार्रवाई की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
देहरादून शहर कोतवाली, नेहरू कॉलोनी, राजपुर, पटेलनगर, बसंत विहार, प्रेमनगर थाना क्षेत्र से खुले में शराब पीने वाले 255 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनका पुलिस एक्ट में चालान कर पुलिस ने 80,250 रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर शहर में खुली जगहों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शहरभर में अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान शहर के अलग-अलग हिस्सों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 225 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस सभी को थाने लाकर पुलिस एक्ट में चालान किया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब न पीने की हिदायत भी दी गई।
इस दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की। एल्कोमीटर से जांच में 12 लोग पीकर वाहन चलाते पाए गए। इस पर सभी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही इनके वाहनों को सीज कर दिया गया।