फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपेरा बस्ती में चिकन पॉक्स के 22 रोगी मिले, स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पैर फूले

Tue, 25 Apr 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सपेरा बस्ती में चिकन पॉक्स के 22 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पैर फूल गए हैं। रोगियों की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में डाक्टरों की टीम बस्ती में पहुंची और मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवा दी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब रोजाना डाक्टरों की टीम सपेरा बस्ती में कैंप करेगी। 
विज्ञापन


राजधानी की सपेरा बस्ती में कई दिनों से लोग तेज बुखार से परेशान थे। कुछ मरीज दून अस्पताल पहुंचे। स्वास्थ्य परीक्षण में पता चला कि वे चिकन पॉक्स से ग्रसित हैं। इस पर मरीजों ने बताया कि  बस्ती में बहुत सारे लोग हैं, जिन्हें ऐसी दिक्कत है। यह जानकारी अस्पताल प्रशासन तक पहुंची तो डॉ. पीयूष के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम सपेरा बस्ती रवाना की गई।

जांच में चिकन पॉक्स के 22 मामले सामने आए। इनमें से कई मरीज गंभीर रूप से बीमार मिले। आला अधिकारियों ने चिकित्सकों से संपर्क किया और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकन पॉक्स के लक्षण

सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल ने बताया कि डॉक्टरों ने सभी मरीजों को दवाइयां दीं और बस्ती में सफाई रखने का अनुरोध किया। डाक्टरों ने बताया कि चिकन पाक्स हरपीज मेरीचुला नामक वायरस से फैलता है। उन्होंने बताया कि हालात नियंत्रण में हैं। एहतियात के तौर पर चिकित्सकों की टीम रोजाना सपेरा बस्ती में दौरा कर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। 

चिकन पॉक्स के लक्षण
- तेज बुखार आता है
- रोगी के गले और शरीर में दर्द होता है
- शरीर पर दाने निकल आते हैं, इनमें पानी भरा होता है

एहतियात
- घर में रोगी को दूसरों से अलग रखें
- घर के अंदर और बाहर सफाई रखें
- बच्चे को स्कूल न भेजें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें