फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में दिग्गजों ने भरा पर्चा, 22 नामांकन

Fri, 18 Apr 2014 12:57 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पांचों सीटों के लिए 22 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


टिहरी से साकेत और राज्य लक्ष्मी शाह, पौड़ी से खंडूड़ी
टिहरी गढ़वाल सीट के लिए कांग्रेस के साकेत बहुगुणा, भाजपा की माला राज्यलक्ष्मी शाह, सीपीआई (एम) के शिवप्रसाद देवली, बसपा के शीशपाल सिंह, और राष्ट्रीय गौरव दल के राजू मौर्य ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

पढ़ें, चारधाम यात्रा पर जाने वालों के लिए जरूरी खबर

पौड़ी सीट से भाजपा प्रत्याशी मेजर जनरल (सेनि) भुवनचंद्र खंडूड़ी के अलावा निर्दलीय दीपक कुमार सूर्या, रेनू अग्रवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

निशंक ने भी भरा पर्चा
हरिद्वार सीट के लिए भाजपा के रमेश पोखरियाल निशंक, निर्दलीय आनंद कुमार वर्मा, राजेश्वर सिंह, संजय गोयल, शिवसेना के विशाल चौधरी, सपा की अनिता सैनी, यूकेडी के देवदत्त शर्मा, पीस पार्टी की रेखा ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


अजय टम्टा ने किया नामांकन
अल्मोड़ा सीट से भाजपा के अजय टम्टा, सपा के भगवती प्रसाद, बसपा के बहादुर राम ने नामांकन पत्र पेश किया।

पढ़ें, किन्नर महासम्मेलन: पहुंचे देश भर के किन्नर गुरु

नैनीताल- ऊधमसिंहनगर सीट से यूकेडी के भुवनचंद्र जोशी, निर्दलीय आशाराम कश्यप, खष्टी सुयाल ने नामांकन दाखिल किया। प्रदेश की पांचों सीटों के लिए अब तक कुल 52 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें