फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में एसडीओ पर भी गाज गिरना तय

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी में एसडीओ पर भी गाज गिरना तय
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। ऊधमसिंह नगर के गदरपुर में आटा मिल में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी के मामले में अवर अभियंता समेत तीन कर्मचारियों को निलंबित किए जाने के बाद अब एसडीओ पर कार्रवाई की तैयारी है। प्रबंध निदेशक ने मुख्य अभियंता से इस संबंध में रिपोर्ट तलब की है।
उल्लेखनीय है कि गदरपुर स्थित यशोदा फ्लोर मिल में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की जा रही थी। मिल मालिक बिना वैध कनेक्शन के क्षेत्रीय अवर अभियंता व लाइनमैन की मिलीभगत से रात में भारी मात्रा में बिजली चोरी कर मिल संचालित कर रहा था। जबकि सुबह होने पर तार को हटा दिया जाता था। मिल मालिक 800 किलोवाट का ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली चोरी कर रहा था। प्रकरण तब उजागर हुआ जब दो दिन पहले यूपीसीएल की विजिलेंस टीम ने छापा मारा था।
विज्ञापन

आखिरकार प्रबंध निदेशक के आदेश पर अवर अभियंता महेंद्र कुमार, लाइनमैन उमेश कुमार व एसएचओ नारायण सिंह को निलंबित कर दिया गया था। अब इस मामले में एसडीओ पर कार्रवाई की तैयारी है। मुख्य अभियंता मुख्यालय एके सिंह ने बताया कि मुख्य अभियंता कुमाऊं से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के साथ ही एसडीओ पर भी गाज गिरना तय है।
विज्ञापन

---------------
लक्सर क्षेत्र में भी पकड़ी गई थी चोरी
यह पहली बार नही है जब यूपीसीएल के अभियंताआें व कर्मचारियों की मिलीभगत से बिजली चोरी का मामला सामने आया है। इससे पहले लक्सर क्षेत्र में मिलीभगत से बिजली चोरी का मामला सामने आया था। जिसमें पिटकुल व यूपीसीएल के कुछ अभियंताओं, कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई थी। प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए दो-दो अधीक्षण अभियंताओं की अगुवाई में टीम गठित की गई थी। कई माह बीत जाने के बावजूद अभी न तो जांच पूरी हुई है और न ही किसी अभियंता व कर्मचारी पर कार्रवाई हो पायी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें