फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश के बावजूद आज और कल तहसीलों में होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ किसानों तक जल्द पहुंचाने के लिए अवकाश (शनिवार व रविवार) को भी तहसीलों में कामकाज होगा। दोनों दिन खासतौर पर लाभार्थी किसानों को खसरा व खतौनी की नकल मुहैया करायी जाएगी। इस बाबत जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन ने सभी उपजिलाधिकारियों को आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

बता दें, केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की है। योजना के तहत दो हेक्टेयर जोत वाले किसानों को छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया करायी जानी है। योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को खसरा, खतौनी की नकल लेकर 14 फरवरी तक जमा करानी होगी। इसके अलावा विभागीय नोडल अधिकारी किसान का नाम, पता, पिता का नाम, उम्र, ग्राम सभा, ब्लॉक, बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड सूचनाएं जुटा रहे हैं। केंद्र व राज्य सरकार का प्रयास है कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले योजना की पहली किस्त किसानों के खातों में डाल दी जाए। इसी के चलते जिला प्रशासन को योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें