फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून रेलवे स्टेशन के निर्माण को जल्द तैयार होगी डीपीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

दून रेलवे स्टेशन के निर्माण के लिए डीपीआर जल्द तैयार होगी। इस कड़ी में रेल भूमि विकास प्राधिकरण, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण तथा डीआरएम मुरादाबाद ने बीते शनिवार को स्टेशन पहुंचकर चार सलाहकार कंपनियों का प्रेजेंटेशन देखा। अगले सप्ताह फाइनल बिड खुलने के बाद डीपीआर तैयार करने वाली कंपनी के नाम की घोषणा होगी।
बता दें, बीते नौ अक्तूबर को रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के बीच एमओयू साइन हो चुका है। एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डिम्ट्स, कोलाज, जीपी माथुर कंसल्टेंसी तथा टाटा इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी ने अपना-अपना प्रेजेंटेशन दे दिया है। फाइनल बिड अगले हफ्ते खोली जाएगी। इसके बाद चुनी गई कंपनी रेलवे स्टेशन के डिजाइन का डीपीआर तैयार करेगी। टेंडर होने के बाद दून रेलवे स्टेशन का कायाकल्प कराया जाएगा। इसके बाद यहां यात्रियों को थ्री स्टार के मानक का होटल, डोरमेट्री, फूड कोर्ट, पार्किंग, सर्विस अपार्टमेंट, हाईटेक टिकट काउंटर समेत तमाम सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा हर्रावाला स्टेशन को भी हाईटेक बनाया जाएगा। इसके अलावा बसों के लिए पार्किंग बनाई जाएगी। इस दौरान डीआरएम मुरादाबाद एके सिंघल, महाप्रबंधक रेल भूमि विकास प्राधिकरण नवीन अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चार कंपनियों ने अपना प्रेजेंटेशन दे दिया है। अगले सप्ताह डीपीआर तैयार करने वाली कंपनी का नाम तय हो जाएगा। इसके बाद टेंडर होते ही दून रेलवे स्टेशन का कायाकल्प का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
-डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एमडीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें