फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी : बलूनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

नूपुर डांस एकेडमी 11वां वार्षिकोत्सव शनिवार को नगर निगम के सभागार में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद एकेडमी की ओर से विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ ही खेलकूद और अन्य गतिविधियों में प्रतिभाग करना चाहिए। इसके अलावा प्रदेश की संस्कृति को बनाए रखने के लिए युवा पीढ़ी को प्रयास करना चाहिए। वार्षिकोत्सव में विभिन्न स्कूलों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुति दी। इस मौके पर महेश चंद्र, दीपचंद्र पंवार, रोहन भट्ट, शिप्रा नरगास, एकता गुप्ता, राखी वर्मा, श्रद्धा लखेड़ा, रीता जोरावर, राखी काला, कुसुमलता शर्मा, नीलम जोशी, कविता कहेशा, सन भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें