फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यालय द्वारा जांची जाए सर्विस बुक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ ने उत्तर व दक्षिण के अधिशासी अभियंता कार्यालय के कर्मचारियों की सर्विस बुक मुख्यालय से जांच कराने समेत 17 सूत्री मांग के समर्थन में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस संबंध में संघ की ओर से मुख्यमंत्री, पेयजल मंत्री, पेयजल सचिव को भी पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा ने बताया कि मांगों के संबंध में संघ, शाखा पदाधिकारियों और कार्य समिति के सदस्यों के बीच सात जनवरी को बैठक हुई थी। लेकिन प्रबंधक पक्ष की ओर से कर्मचारियों की समस्या का समाधान के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर संघ की ओर से प्रबंधक पक्ष को 17 सूत्री मांग पत्र दिया गया है। 15 दिन में मांगों को पूरा नहीं किया गया तो पांच फरवरी से अधिशासी अभियंता के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें