फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ सफाई के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। स्वच्छता पखवाड़े के तहत कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से नगर क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर में रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र के सभी अधिकारी-कर्मचारी एकत्र हुए। उन्होंने केंद्र परिसर के साथ ही नगर क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने नगर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डा.पंकज नौटियाल ने कहा कि स्वच्छता हर लिहाज से महत्वपूर्ण है। इस अभियान में नगर पालिका सभासद नरेंद्र नेगी, शशिकांत कोठारी, पीपलमंडी के व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित सकलानी आदि ने विशेष सहयोग दिया। इस अभियान के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के डा.गौरव पपनै, वरुण सुप्याल, रोहिणी खोब्रागड़े, हाकिम सिंह चौहान, ख्याली राम, कैलाश सिंह आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें