फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्षम अधिकारी के न पहुंचने पर डीएम जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने पर जोर दिया गया। डीएम ने बीआरओ के सक्षम अधिकारी के बैठक में मौजूद न रहने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम सोनिका ने सड़क दुर्घटनाओं के दौरान एआरटीओ के दुर्घटनास्थल पर न पहुंचने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए भविष्य में प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचने को कहा। उन्होंने कहा कि घटना के बाद जिन वाहनों में घायलों को उपचार के लिए ले जाया जाता है, उस वाहन का नंबर, चालक का मोबाइल नंबर सीएमओ और आपदा प्रबंधन अधिकारी को देकर मॉनीटरिंग करनी चाहिए। उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थानों का चिह्नीकरण, सुधारीकरण, आइएसआई मार्क वाले हेलमेट न पहनने वाले दुपहिया वाहन चालकों का चालान काटने, सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित वीडियो सिनेमाघरों में दिखाने, राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण कार्यों के चलते बसों की रफ्तार धीमी रखने, बसों में प्राथमिक उपचार किट, आपदा, पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर बसों में अंकित करने समेत कई निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी, एआरटीओ एनके ओझा, ईई लोनिवि केएस नेगी, पुलिस निरीक्षक मोहम्मद अकरम समेत बस, टैक्सी यूनियनों के पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें