उत्तरकाशी। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। भटवाड़ी ब्लॉक की हर्षिल न्याय पंचायत की 100 मीटर दौड़ में दीपेंद्र-अनुसुया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि 400 मीटर दौड़ में अरमान ने बाजी मारी।
वहीं गेंवला न्याय पंचायत की लंबी कूद प्रतियोगिता में सूरज थापा-अनामिका ने जीत दर्ज की। गंगोरी न्याय पंचायत की लंबी कूद में ऋषभ और सिमरन डंगवाल, 400 मीटर दौड़ में ऋतिक तथा प्रतिभा प्रजापति प्रथम रहे। न्याय पंचायत साल्ड की 400 मीटर दौड़ में आदर्श नेगी तथा भवानी अव्वल रहे।
उधर चिन्यालीसौड़ ब्लॉक की बड़ेथी न्याय पंचायत की गोला फेंक प्रतियोगिता में अर्जुन तथा अश्वनी, लंबी कूद में दिव्यांश व रूकमणी, न्याय पंचायत खालसी की 400 मीटर दौड़ में लव सिंह तथा तनिका पंवार विजयी रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में राइंका दिचली तथा स्वामी विवेकानंद विद्यालय विजयी रहे। गोला फेंक में हितेश पैन्यूली तथा रवीना ने बाजी मारी। न्याय पंचायत रायमेर की कबड्डी प्रतियोगिता में राइंका श्रीकालखाल ने जीत हासिल की। खो-खो में राइंका बडेे़थ तथा श्रीकालखाल ने बाजी मारी।
वहीं मोरी ब्लॉक की आराकेट न्याय पंचायत की कबड्डी प्रतियोगिता में राइंका आराकोट तथा हाईस्कूल थडियार की टीम विजयी रही। वहीं नानई न्याय पंचायत की खोखो प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में राइंका नैटवाड़ की टीम ने जीत हासिल की। पुरोला ब्लॉक की गुंदियाट गांव न्याय पंचायत की कबड्डी प्रतियोगिता में राइंका गुंडियाटगांव की टीम का दबदबा रहा। गोला फेंक में प्रदीप चौहान तथा साक्षी ने जीत हासिल की। जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी ने सभी विजेता खिलाड़ियों से खेले भावना के साथ प्रतिभाग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर से ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।